फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 07 May 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले शहर में जलेसर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला पर कुछ लोगों ने तेजाब डाल दिया था। इससे वह झुलस गई थी।

उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मामले की रिपोर्ट एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। महिला का कहना था कि इस परिवार का एक युवक उस पर गंदी नजर रखता था और उसने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उस पर तेजाब डाला।
विज्ञापन


वहीं पुलिस अभी इसे लेकर संशय में है कि महिला पर जो डाला गया, वह तेजाब है या अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ। पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यम उर्फ अडवानी को पकड़ लिया है। पुलिस की मानें तो सत्यम का कहना है कि उसने अपनी पड़ोसन पर तेजाब नहीं बल्कि गरम सरसौं का तेल डाला था। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के मुताबिक पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed