फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब प्राइमरी के बच्चे पढ़े भारत, बढ़े भारत योजना से होंगे लाभांवित

अब प्राइमरी के बच्चे पढ़े भारत, बढ़े भारत योजना से होंगे लाभांवित

Mon, 04 Mar 2019 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
अब प्राइमरी के बच्चे पढ़े भारत, बढ़े भारत योजना से होंगे लाभांवित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


अब प्राइमरी स्कूलों के बच्चे पढ़े भारत, बढ़े भारत योजना से लाभान्वित होंगे। शासन स्तर से इसके लिए 24.264 लाख रुपये का बजट जारी किया है, जिससे प्राइमरी में पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।

पढ़े भारत, बढ़े भारत अभियान के तहत कक्षा एक और दो के सभी विद्यार्थियों को लेखन सामग्री के रूप में प्रत्येक विद्यार्थी को तीन-तीन कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें एक हिंदी, एक अंग्रेजी और गणित की कॉपी होगी। इसके अलावा कक्षा एक के सभी विद्यार्थियों को स्लेट और लेखन कार्य का अभ्यास करने के लिए चॉक उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए 35 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से शासन ने धनराशि दी है, लेकिन इससे पहले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन होगा। इसके अलावा ट्वीनिंग कार्यक्रम के तहत अधिक नामांकन वाले 10 विद्यालयों का चयन भी किया जाएगा। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि इस योजना से स्कूलों के शैक्षिक स्तर में सुधार का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed