फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   राजकुमार व रिचा ने मारी गणित व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बाजी

राजकुमार व रिचा ने मारी गणित व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बाजी

Sat, 02 Mar 2019 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार व रिचा ने मारी गणित व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत बीआरसी हतीसा पर जनपदीय विज्ञान और गणित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय झगरार के राजकुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमरतगढ़ी की छात्रा ऋचा भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां पर निबंध और चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। एडी बेसिक ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए, शिक्षकों की भी प्रशंसा की।

बेसिक के स्कूलों के बच्चों में भी वैज्ञानिक सोच का विकास हो रहा है। इस बात की झलक शुक्रवार को हतीसा बीआरसी पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित जनपदीय प्रदर्शनी में देखने को मिली। बच्चों ने सोलर ऊर्जा, स्वशसन तंत्र, प्रदूषण, पानी को शुद्ध करना आदि मॉडल बनाए और एडी बेसिक इंद्रप्रकाश सिंह सोलंकी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब बहुत ही सटीक दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर बीएसए हरीशचंद्र, एबीएसए अखिलेश यादव, पवन कुमारी, नंदित गुप्ता, पोप सिंह, डीसी एसएन सिंह, अश्विनी शर्मा, उमेश शर्मा आदि मौजूद थे।
इन प्रतियोगिताओं में ये रही विजेता
निबंध प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या बिसावर की छात्रा विनीता शर्मा प्रथम, यूपीएस चिरायल की दिव्या चौहान द्वितीय, यूपीएस रतनगढ़ी की शिवानी तृतीय, यूपीएस सिखरा का मोहित सिंह चतुर्थ और यूपीएस रामपुर की छात्रा नगीना कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता में यूपीएस कंजौली की सुहानी ने पहला, यूपीएस गुतहरा की खुशबू ने दूसरा, यूपीएस ऊतरा की गरिमा ने तीसरा, यूपीएस गढ़ी खुर्ती की मिथिलेश कुमारी ने चौथा और यूपीएस महासिंहपुर की कीर्ति कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। विज्ञान/गणित क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस झगरार के राजकुमार ने प्रथम, यूपीएस पचौ के प्रशांत ने द्वितीय, यूपीएस पोरा की तेजवती ने तृतीय, यूपीएस सिखरा के रवि ने चतुर्थ और यूपीएस तिलौठी के श्यामवीर ने पंचम स्थान हासिल किया।


विज्ञान और गणित मॉडल प्रदर्शनी में यूपीएस सुमिरतगढ़ी की ऋचा भास्कर ने प्रथम, यूपीएस रतनगढ़ी के सूर्यकांत ने द्वितीय, केजीबीवि सहपऊ की मानवी ने तृतीय, यूपीएस गंगचौली के कपिल कुमार ने चतुर्थ और यूपीएस गढ़ी खुर्ती के कृष्ण कुमार ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed