फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बिजली बिल जमा करने को ग्रामीण नहीं भरेंगे शहर की डगर

बिजली बिल जमा करने को ग्रामीण नहीं भरेंगे शहर की डगर

Thu, 27 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजली बिल जमा करने को ग्रामीण नहीं भरेंगे शहर की डगर

विज्ञापन
हेडिंग
बिजली बिल जमा करने को नहीं जाना पड़ेगा शहर
क्रासर
अब जिले भर में सीएससी पर जमा होंगे बिजली बिल
बिल जमा करने का नहीं लिया जाएगा उपभोक्ता से कोई चार्ज
जागरूकता के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। अब बिजली बिल जमा करने के लिए ग्रामीणों को शहर के बिजली विभाग के कार्यालयों की डगर नहीं भरनी पड़ेगी। अब जिलेभर के जनसुविधा केंद्रों पर बिजली के बिल जमा होंगे। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का कोई भी चार्ज कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक नहीं लेगा। लोगों को सीएससी पर बिल जमा करने के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वायरल किया गया है।
बता दें कि बिजली महकमा बदलते समय में खुद को हाईटेक करने की कवायद में जुटा हुआ है। पहले चरण मेें शहर में ऑनलाइन बिलिंग काउंटरों की शुरुआत की गई है। उसके बाद देहात के सब स्टेशनों पर बिलिंग काउंटर खोले गए। तब भी महकमे को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

-----
400 जनसुविधा केंद्रों पर मिलेगी सुविधा
जिलेभर में करीब 400 सीएससी हैं। इन सभी केंद्रों पर यूपीपीसीएल की साइट पर सीएससी की मदद से घरेलू और नलकूप के बिल जमा होंगे। वहीं विभाग द्वारा नए कनेक्शन देने के साथ ऑनलाइन लेजराइजेशन भी किया जा रहा है। यदि किसी जेई ने कनेक्शन देने के बाद लेजराइजेशन नहीं किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। नए कनेक्शन के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अब लोग जनसुविधा केंद्रों पर बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। यदि किसी उपभोक्ता को कोई दिक्कत है। वह टोल फ्री नंबर से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-प्रदीप अग्रवाल अधीक्षण अभियंता, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed