{"_id":"671ebed5d3790b93520d0f04","slug":"16-arrested-for-creating-ruckus-in-trains-hathras-news-c-56-1-mrt1060-122074-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेनों में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ चला अभियान, 16 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेनों में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ चला अभियान, 16 पकड़े
Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
सार
शुक्रवार को हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेनों से उतरकर रेलवे ट्रैक पार करने वाले सात यात्रियों को पकड़ा गया है। शनिवार को भी रेलवे नियमों को तोड़ने पर नौ यात्रियों को पकड़कर उनका चालान काटा गया।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर ट्रेनों में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान चलाया। आरपीएफ की टीम ने कुल 16 लोगों को हुड़दंग मचाने के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेनों से उतरकर रेलवे ट्रैक पार करने वाले सात यात्रियों को पकड़ा गया है। शनिवार को भी रेलवे नियमों को तोड़ने पर नौ यात्रियों को पकड़कर उनका चालान काटा गया। आरपीएफ हाथरस सिटी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन