{"_id":"5d069c8c8ebc3e431513394e","slug":"156071436813-sadabad-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनादी से अतिक्रमणकारियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनादी से अतिक्रमणकारियों में मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
22 जून को सादाबाद नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर में मुनादी कराई गई। मुनादी के जरिए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वह अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सादाबाद के बाजारों में अतिक्रमणकारियों ने सड़कों की पटरियों को कब्जा लिया है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने पटरियों को किराए पर उठा दिया है। कई सरकारी भवन भी अतिक्रमण की चपेट में हैं। ऐसे में एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने शनिवार को नगर पंचायत के ईओ को अतिक्रमित स्थानों को चिह्नित करने और नगर में अभियान चलाए जाने से पूर्व मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद रविवार को नगर पंचायत ने नगर में कर्मचारी को भेजकर माइक के जरिए मुनादी करा दी।
मुनादी से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है। काफी लोग तो अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सवाल भी खड़े करने लगे हैं कि क्या इस बार भी अभियान सिर्फ खानापूर्ति की भेंट चढ़ जाएगा या फिर इस बार स्थायी अस्थायी अतिक्रमण को ढहा दिया जाएगा।