फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बसपा की बैठक में हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

बसपा की बैठक में हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Jun 2019 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
बसपा की बैठक में हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में रविवार को हुई मारपीट के मामले में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बसपा नेता दिनेश देशमुख सहित तीन नामजदों व दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ उस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उल्लेखनीय है कि बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में रविवार को खासा हंगामा हुआ था और मारपीट हुई थी। बसपा के जिलाध्यक्ष महेशबाबू कुशवाहा और दिनेश देखमुख का कहना था कि किसी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई। भीम आर्मी के कुछ लोग वहां आ गए थे और उन्हें बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


इस सिलसिले में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिंह ने बसपा नेता दिनेश देशमुख, उनके साले सहित तीन नामजदों और दर्जन भर अज्ञात लोगों पर उन्हें मारने-पीटने, लोहे की रॉड और चाकू से हमला करने आदि का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अब विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भीम आर्मी की एक बैठक खंदारी गढ़ी स्थित अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें कहा गया कि जो झगड़ा और हंगामा हुआ है, उससे भीम आर्मी का कोई मतलब नहीं है। यह बसपा के ही कार्यकर्ता थे। भीम आर्मी ने बसपा के कार्यकर्ताओं से अनुशासन व मर्यादा में रहकर समाजसेवा करने की अपील की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम, सुमित कुमार, अजय गौतम, ठाकुरदास, कृष्णा सागर, दीपक कुमार, मुस्तकीम कुरैशी, उम्मेद हसन, देवेंद्र बौद्ध आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed