{"_id":"5cfea581bdec22071d1c0ab2","slug":"156019237711-hathras-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"द मिलियन फामर्स से किसानों को मिलेगा खेती का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द मिलियन फामर्स से किसानों को मिलेगा खेती का ज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
द मिलियन फामर्स (किसान पाठशाला) से किसानों को खेती करने का ज्ञान मिलेगा। विकास खंड सासनी के ग्राम महमूदपुर बरसै में सोमवार को सदर विधायक हरिशंकर माहौर द्वारा किसान पाठशाला की शुरुआत कराई गई।
यहां पर उप कृशि निदेशक एचएन सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, अन्य कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमारी सोलंकी मौजूद रहीं। यहां पर उपस्थित किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। उप कृषि निदेषक ने किसान पाठशाला के पहले दिन के पाठ्यक्रम में खरीफ फसलोत्पादन, फसल/प्रजातियां, भूमि प्रबंधन, धान की नर्सरी की तैयारी एवं जैविक खेती पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ.एके सिंह, ने किसानों की आय दोगुनी करने में सब्जी एवं फल उत्पादन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ.हरिओम शर्मा, प्रभारी (आत्मा) द्वारा किया गया। सीपी शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा वेस्ट डीकम्पोजर का सजीव प्रर्दशन किया गया। विधायक द्वारा किसानों को किसान पाठशाला से लाभ प्राप्त कर अधिकतम उत्पादन एवं आय बढाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर देवेन्द्र पाल सिंह, स्वतंत्रपाल सिंह, जयसिंह, तकनीकी सहायक (एनएफएसएम) आदि मौजूद रहे।