{"_id":"5cfea57bbdec2207132d8732","slug":"156019237015-hathras-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा घर-घर जाकर जांचेंगी बीपी व ब्लड शुगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा घर-घर जाकर जांचेंगी बीपी व ब्लड शुगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र मुरसान में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की आशाओं को गैर संचारी रोगों की जांच करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। छह जून से शुरू हुए प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फरसौटी, गोपालपुर, बगुली एवं बमनई की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के अंत में डॉ. विजेंद्र सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी, एनसीडी सीएचसी मुरसान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, धर्मेंद्र कुमार, डीसीपीएम एवं चतुर सिंह जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने आशाओं को प्रमाण पत्र दिए। डॉ. सिंह ने बताया कि अब भारत सरकार ने गैर संचारी रोगों कैंसर, मधुमेह तथा हाई ब्लड प्रेशर के लिए 30 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों की जांच करवाने का निर्णय किया है।
आशा एक हजार की आबादी में 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की सूची बनाएगी। यह संख्या लगभग 370 होती हैं। यहां पर बताया गया कि इन सभी लोगों के सी बैक, कम्युनिटी बेस्ड एसिसमेंट चेक लिस्ट फॉर्म आशाओं द्वारा ही भरे जाएंगे। यहां पर कई प्रमुख बिंदुओं के बारे में आशा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र चतुर सिंह, अनिल कुमार एवं कुंदन कुमार सैनी द्वारा दिए गए।