{"_id":"5cfea4bcbdec22078c371020","slug":"15601921807-hathras-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला में हुई युवक की संदिग्ध मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसे में उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट के गांव संगीला में प्रेम कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पत्नी मायके थे, मौत की सूचना के बाद वह संगीला आई। यहां पर शव का अंतिम संस्कार हो रहा था। इस बीच पत्नी के मायके के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंच पुलिस ने चिता की आग को बुझवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा को सुरक्षित रखा गया है। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अस्पष्ट है। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि हकीकत सामने आ सके। मामले की छानबीन की जा रही है।