{"_id":"5cb61c4bbdec22146c22558d","slug":"151555438667-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में बदला मौसम का रूख, ठंडी हवाओं ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में बदला मौसम का रूख, ठंडी हवाओं ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
सोमवार की देर रात मौसम का रूख फिर से बदल गया। देर रात तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक मौसम ठंडा बना रहा। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ी रही भीषण गर्मी से निजात मिल गई। इधर, देर शाम को फिर से आसमान में बादल छा गए। तेज आंधी और हवाएं चलनें लगीं।
मौसम के इस बदले हुए मिजाज को देखकर किसानों के दिलों की धड़कन एक बार फिर रूक गई। किसानों को खेतों में कटे पड़े गेहूं के लांक के भीगने का डर सताता रहा। हालांकि कई किसानों ने लाक को बचाने के इंतजाम भी किए। जिन किसानों की फसल कटी नहीं थी, उन्हें भी फसल में नुकसान की आशंका सताने लगी। इधर, तेज हवाओं के चलने की वजह से कई जगह बिजली महकमे की विद्युत लाइनें ब्रेक डाउन हो गईं।
कई जगह फ्यूज जल गए तो कई जगह ऐसे फॉल्ट हुए, जिन्हें ढूंढने में कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। इस वजह से सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार की देर रात तक करीब 18 घंटे की बिजली कटौती का सामना लोगों को करना पड़ा। बिजली की कटौती की वजह से लोगों के काम धंधे भी प्रभावित हुए। जेई अमित कुमार ने बताया कि आंधी की वजह से लाइनों में कई जगह ब्र्रेक डाउन हो गया था।