फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   स्कॉलरशिप को छात्र-छात्राएं लगा रहे कार्यालयों के चक्कर

स्कॉलरशिप को छात्र-छात्राएं लगा रहे कार्यालयों के चक्कर

Thu, 28 Feb 2019 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्कॉलरशिप को छात्र-छात्राएं लगा रहे कार्यालयों के चक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

एमजी पॉलीटेक्निक के इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रथम वर्ष के छात्रा-छात्राएं बुधवार को विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति नहीं आने की शिकायत लेकर पहुंचे। छात्रा-छात्राओं का कहना था कि वर्ष 2018-19 की छात्रवृत्ति अभी तक उनके खाते में नहीं आई है।

कुछ खातों में आ भी गई है तो वह अधूरी आई है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि जब कि हमारे ऑनलाइन फॉर्म स्कूल और विभागीय माध्यम से दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सत्यापित हो चुके हैं, लेकिन अभी तक छात्रवृत्ति नहीं आई है। छात्रवृत्ति पाने के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी और कर्मचारी सही जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल विभागीय कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को शासन स्तर से छात्रवृत्ति जारी होने का हवाला देकर बैंक खाते को चेक कराने की बात कहकर टहला दिया है। इस मौके पर कृति सैनी, काजल, अतिक्षा, चंचल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed