फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जिले के 27 गांवों को लगेगा बिजली कट का झटका

जिले के 27 गांवों को लगेगा बिजली कट का झटका

Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिले के 27 गांवों को लगेगा बिजली कट का झटका
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस जिले के 27 गांवों को बिजली कट का झटका लगेगा, क्योंकि इन गांवों में हर घर पर बिजली महकमे का बकाया है। करीब 15 लोगों पर ढाई करोड़ का बकाया है। तीन दिन में अधीक्षण अभियंता ने जंफर खोलने के साथ पूरे गांव की बिजली काटने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।

बता दें कि जिले के 62 बिजलीघरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। खास बात यह है कि बिजली चोरी भी बड़े पैमाने पर होती है। निगम के अफसरों ने बैठक के दौरान बिजली अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा है जितनी बिजली दी जा रही है, उतना पैसा हर कीमत पर चाहिए। जो लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उन गांवों की बिजली काट दो।
विज्ञापन


सिकंदाराराऊ, सादाबाद, हसायन और मुरसान क्षेत्र के करीब 27 गांव ऐसे हैं, जिनमें करीब 15 सौ लोगों पर ढाई करोड़ रुपये का बकाया है। कई बार विभागीय अधिकारियों ने बकाया जमा करने के लिए ग्राम प्रधान आदि का सहयोग भी लिया, लेकिन निराशा हाथ लगी। अब महकमे के अधिकारी सख्ती से निपटने के मूड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले के 27 गांवों में करीब 15 सौ लोग ऐसे हैं, जिन पर करोड़ों रुपये का बकाया है। अब इन गांवोें के तीन दिन के अंदर जंफर खोलने के निर्देश एक्सईएन को दिए गए हैं।
-प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed