फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आज और कल शहर की पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

आज और कल शहर की पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आज और कल शहर की पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में दो दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। पेयजल आपूर्ति के साथ सीवेज पंपिंग स्टेशन पर भी कर्मचारी कोई काम नहीं करेंगे। शहर की जनता को पीने के लिए सुबह शाम पानी नहीं मिलेगा। इधर, सीवेज पंपिंग स्टेशन न चलने से शहर के कई क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। इसका कारण जलकल व मलकल संस्थान के सभी कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

एक दशक से भी अधिक पुरानी प्रमोशन की मांग को लेकर कर्मचारी जलकल संस्थान में पिछले दो दिन क्रमिक अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को आंदोलन का तीसरा दिन है। अभी तक किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने इनकी सुध नहीं ली है। नगर पालिका अधिकारियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग को कोई तबज्जो नहीं दी है।
विज्ञापन


पूर्व में भी कर्मचारियों ने आंदोलन किए हैं, लेकिन हर बार आंदोलन को जनप्रतिनिधि और अधिकारी आश्वासन देकर समाप्त करा देते हैं। जलकल टेक्निकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार पंकज ने कहा कि पंद्रह साल से जो कर्मचारी जिस पद पर कार्यरत है, वह उसी पद पर काम कर रहा है। सभी कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शहर की जलापूर्ति बाधित कर दी जाएगी। बुधवार व गुरुवार को शहर में पेयजल की आपूर्ति नहीं होगी। इसी तरह शहर में जितने भी पंपिंग स्टेशन हैं, उनका भी संचालन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांग नहीं मानी जाती है आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।


- जलकल संस्थान के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, इसकी जानकारी है। नियम कानून के अनुसार ही कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जा सकता है। बुधवार को कर्मचारियों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
- स्वदेश आर्य, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed