फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   इस माह वसूलना होगा 35.75 करोड़ का बकाया

इस माह वसूलना होगा 35.75 करोड़ का बकाया

Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
इस माह वसूलना होगा 35.75 करोड़ का बकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


बिजली महकमे को इस महीने 35.75 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त न करने पर अफसरों को कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। हर माह राजस्व वसूली के बढ़ रहे लक्ष्य ने अफसरों की टेंशन बढ़ा दी है।

गौरतलब हो कि हाथरस जिले में विद्युत उपभोक्ताओं पर करीब 400 करोड़ रुपये के आसपास का बकाया चल रहा है, इस बकाए को वसूलने के लिए महकमे ने पूरा दम लगा रखा है। इस बार जिले के चारों विद्युत वितरण खंडों को 35.75 करोड़ का बकाया वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। हर हालत में यह बकाया वसूलना होगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम को 8.25 करोड़, विद्युत वितरण खंड द्वितीय को 5.50 करोड़, विद्युत वितरण खंड तृतीय को 11.50 करोड़ और विद्युत वितरण खंड चतुर्थ को 10.50 करोड़ का बकाया वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसई ने बताया कि चारों खंडों के अधिशासी अभियंताओं को यह बकाया वसूलना होगा। सबसे अधिक विद्युत वितरण खंड तृतीय को बकाया वसूलने की कार्रवाई करनी है। माह के अंत तक वसूली के लक्ष्य को पूरा करना होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने विद्युत बिल का पूर्ण रूप से भुगतान कर दें, जिससे बेहतर बिजली आपूर्ति दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed