एमडीएम खाने से बच्चों के पेट में हुआ दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राथमिक विद्यालय रमनपुर में कुछ लोगों ने बच्चों के एमडीएम खाने से तबियत खराब होने को लेकर हंगामा किया। इसके बाद इन लोगों द्वारा चार बच्चों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी लाया गया। जहां बच्चों ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। जहां चिकित्सकों द्वारा दवा दिए जाने के बाद बच्चे अपने अपने घर चले गए।
शहर का रमनपुर विद्यालय के आसपास गंदगी का अंबार है। विद्यालयों में एक शिक्षक होने के कारण बच्चे सिर्फ एमडीएम खाकर ही अपने अपने घरों को लौट जाते हैं। सोमवार को भी बच्चे एमडीएम खाकर आराम से अपने अपने घर गए। इसके बाद कुछ लोगों ने आकाश पुत्र राकेश, राजीव पुत्र भूरा, कलुआ पुत्र विश्वंभर, सूरज पुत्र श्याम बिहारी आदि चार बच्चों को जिला अस्पताल यह कहते हुए लाया गया। कि उक्त बच्चों की एमडीएम खाने से तबियत खराब हो गई हैं।
इसकी सूचना पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने भी डीसी एमडीएम अरविंद शर्मा को मौके पर जांच के लिए भेजा। बीएसए की टीम द्वारा चिकित्सकों से भी इस बारे में बच्चों के पेट में दर्द होने का कारण जाना।
बच्चों के पेट में दर्द हुआ था। इसकी वजह एमडीएम का खाना नहीं। चिकित्सकों से की गई बातचीत में बताया गया है कि बच्चों के पेट में कीड़े भी हो सकते हैं। खाने की कोई समस्या नहीं हैं।
-रेखा सुमन, बीएसए