फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   प्रधान, बीडीसी, पंचायत सदस्य के मतों की आज होगी गणना

प्रधान, बीडीसी, पंचायत सदस्य के मतों की आज होगी गणना

Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रधान, बीडीसी, पंचायत सदस्य के मतों की आज होगी गणना
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिले की ग्राम पंचायत गढ़ी दूधाधारू के प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान की सोमवार को मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने रविवार को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।


ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत गढ़ी दूधाधारू एवं बीडीसी के वार्ड 62 के लिए एवं ग्राम पंचायत नगला खरग के एक पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को मतदान का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लॉक हाथरस में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जा चुका है। आज आरओ उपकृषि निदेशक रामप्रताप की देख रेख में इन तीनों पदों के लिए डाले गए मतों की गणना कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने रविवार को अवकाश के बावजूद भी सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed