{"_id":"6a3ee66ce1ed7ce28a09f4bc","slug":"1500-police-personnel-will-be-deployed-for-the-chief-ministers-security-hathras-news-c-56-1-hts1004-150511-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगेंगे 1500 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगेंगे 1500 पुलिस कर्मी
Sat, 27 Jun 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून को जनपद के यूपीसीडा सलेमपुर (औद्योगिक क्षेत्र) में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए एक बार फिर से जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बनाने के लिए आगरा जोन से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है। 1500 पुलिस कर्मी तैनात होंगे, जिनकी कमान अनुभवी आईपीएस और पीपीएस अधिकारी संभालेंगे।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बार फिर सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र की तरफ दौड़ लगानी शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने ड्यूटी पर लगे अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आयोजकों से बेहतर तालमेल बिठाएं।
बैरिकेडिंग, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, दमकल और भीड़ प्रबंधन को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि आम जनता को कोई असुविधा न हो।अधिकारियों ने हेलीपैड, मुख्य मंच, विशिष्ट अतिथि दीर्घा, मीडिया गैलरी, वीआईपी पार्किंग और जनसभा पंडाल की सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
चार एएसपी-आठ सीओ और 32 निरीक्षक लगाए गए
एसपी हाथरस के अनुसार, सुरक्षा बेड़े में चार अपर पुलिस अधीक्षक, आठ पुलिस क्षेत्राधिकारी, 48 निरीक्षक, 244 उपनिरीक्षक और 23 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 967 सिपाही व 176 महिला आरक्षी तैनात की गई हैं। यातायात को निर्बाध रखने के लिए नौ यातायात उपनिरीक्षक और 31 यातायात पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन की जिम्मेदारी दी गई है। कुल मिलाकर 1510 पुलिस अधिकारी और जवान मोर्चे पर मुस्तैद रहेंगे।