{"_id":"63dd22c2d3bfbc68e25d39b1","slug":"15-year-old-government-vehicles-not-use-after-march-31-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 31 मार्च के बाद नहीं दिखेंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन, लाल-नीली बत्ती वाले भी हो जाएंगे कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 31 मार्च के बाद नहीं दिखेंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन, लाल-नीली बत्ती वाले भी हो जाएंगे कबाड़
Fri, 03 Feb 2023 08:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:35 PM IST
सार
हाथरस जिला ताज ट्रिपोरियम क्षेत्र में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए 15 साल पुराने वाहनों को हटाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में जिले के सरकारी कार्यालयों में प्रयोग हो रहे वाहनों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी वाहन प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 15 सालों से जिले की सड़कों पर शान से घूमने वाले सरकारी वाहन अब कबाड़ होने जा रहे हैं। इन वाहनों में कई लाल और नीली बत्ती से भी लैस रहे, जिन्हें देखकर लोग ठिठक जाते थे। संभागीय परिवहन विभाग को मुख्यालय से आदेश मिल गया है। 31 मार्च के बाद इन वाहनों का प्रयोग नहीं हो सकेगा। वाहनों को कबाड़ कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
हाथरस जिला ताज ट्रिपोरियम क्षेत्र में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए 15 साल पुराने वाहनों को हटाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में जिले के सरकारी कार्यालयों में प्रयोग हो रहे वाहनों को हटाया जाएगा। इन वाहनों के हटाने की तिथि 31 मार्च तय की गई है। एआरटीओ कार्यालय के बाबू 15 साल पुराने वाहनों की सूची तैयार कर रहे हैं। जिनकों कबाड़ कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि 15 साल की अवधि पूरी कर चुके सरकारी वाहनों का अब संचालन नहीं होगा। ऐसे वाहनों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन