{"_id":"5c7ac90ebdec22578f2aa77f","slug":"141551550734-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं के क्रियांवयन को दें प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं के क्रियांवयन को दें प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वर्ष 2011 बैच के आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार ने डीएम का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान दस्तावेजों का मिलान किया। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी से एनपीएस कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों के अभी तक एनपीएस खाता नही खोले गए हैं। उन सभी के एनपीएस खाता खुलाना सुनिश्चित करें। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को अफसर प्राथमिकता दें। कोई भी अफसर या कर्मचारी जनता के काम में लापरवाही नहीं करे। शासन की प्राथमिकताओं और लोककल्याण के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जिले में गति लाने पर जोर दिया जाएगा। जनपद में कानून, शांति-व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जायेगा और शासन की नीति, निर्देशों के अनुरूप जिले में विकास एवं निर्माण कार्यो को अमलीजामा पहनाया जाएगा, ताकि समाज के जरूरतमंद और आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके।
उन्होंने जनपद में विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्ट अपेक्षा की कि वह जनहित की अनदेखी न करें और विभागीय योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के लिए सकारात्मक रवैया अपनाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से जिले को विकास के मुकाम तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नवागत जिलाधिकारी के कलक्ट्रेट आगमन पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर तथा अन्य अधिकारी, तथा कर्मचारियों ने स्वागत किया।