फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रंज-ओ-गम के माहौल में ताजियों को किया सुपुर्द-ए-खाक

रंज-ओ-गम के माहौल में ताजियों को किया सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
रंज-ओ-गम के माहौल में ताजियों को किया सुपुर्द-ए-खाक
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मोहर्रम की दस तारीख को हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शहर में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजियों और अलमों के जुलूस निकाले गए। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले यह जुलूस घंटाघर पहुंचकर एक हो गए और यहां से एक साथ मुरसान गेट स्थित कर्बला पहुंचे। वहां रंज-ओ-गम के माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने मर्सिए और नौहे पढ़कर माहौल को गमजदां कर दिया। लोगों की आंखें भर आईं। इस मौके पर शिया नौजवानों ने जहां छुरियों और जंजीरों से मातम कर अपने जिस्म को लहूलुहान कर दिया। वहीं सुन्नी अकीदतमंद भी छाती पीटकर इमाम हुसैन और उनके जानिसारों की शहादत का रंज मना रहे थे। ताजियों के जुलूस के दौरान शहर में कई स्थानों पर जाम से भी लोग जूझते रहे। ताजियों के यह जुलूस किला गेट, कांशीराम टाउनशिप, लाला का नगला और कैलाश नगर इलाकों से निकाले गए।
विज्ञापन


अलग-अलग रास्तों से होते हुए यह जुलूस घंटाघर पहुंचकर एक हो गए। जुलूस के साथ चल रहे अकीदतमंद इमाम हुसैन और उनके 71 जानिसारों की शहादत की याद में मर्सिए और नौहे गाकर माहौल को गमगीन बना रहे थे। नौजवान भी छाती पीटकर मातम करते हुए हुसैन की सदाएं बुलंद कर रहे थे। किला गेट से ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर रईस अहमद अब्बासी के नेतृत्व में अलम और ताजियों जुलूस निकाला गया। इस मौके पर हाजी नवाब हसन, मिर्जा अजहर बेग, अजीम खान, मुशीर अंसारी, वारिस अंसारी, शहजादे खान, इस्लाम अब्बासी, बखूद्दीन, लियाकत खान, राजा, राशिद खान, शमशाद कुरैशी, असलम बेग, साबिर हुसैन आदि थे। वहीं, ऑल इंडिया शिया सोसायटी की सरपरस्ती में भी जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमने हैदरी की जानिब से सदर हसन मोहम्मद, चांद मियां, एजाज मेहंदी, बाकर हुसैन, लड्डन, इमरान, इरफान, बब्बू, कमर, तनवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीच के बॉक्स के लिए...
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
हाथरस। मोहर्रम की दस तारीख को निकले जुलूस के दौरान काफी पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए थे। कोतवाली सदर और हाथरस गेट के एसओ की अगुवाई में काफी पुलिस और पीएसी जुलूस के साथ मुश्तैद रही। कडे़ सुरक्षा घेरे में ताजियों का यह जुलूस आगे बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed