फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14 aanganbari centre found closed during inspection

14 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके मिले ताले, कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस

Tue, 28 Jan 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
14 aanganbari centre found closed during inspection
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना सादाबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों का डीपीओ डीके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 केंद्र बंद पाए गए। इन केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डीपीओ द्वारा विशेष अभियान चलाकर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को एक साथ बाल विकास परियोजना सादाबाद में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में 46 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभिलेखों के रखरखाव, पोषाहार वितरण की पुष्टि एवं अन्य सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान 14 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए और छह केंद्रों पर कार्यकर्ता गैरहाजिर मिली। गैरहाजिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया। इस मौके पर गांव कजरावटी, पल्हावत, बिचपुरी लोकेरा, मीरपुर, भटपुरा, कुपा कला, लालगढ़ी आदि केंद्र बंद मिले। बंद केंद्रों में पल्हावत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी, कजरावटी की पूनम देवी, अनीता देवी, बिचपुरी की ऊषा देवी, लोकेरा की उषा देवी, मीरपुर की मंजू देवी, कुपा कला की सावित्री देवी, राजकुमारी और लज्जावती, गढ़ी हर्बल की शशिबाला, एदलपुर की राधा देवी, लालगढ़ी की मीना देवी, भटपुरा की प्रभादेवी, समस्तपुर की कृष्णा देवी आदि कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार तामसी की सहायिका पुष्पा देवी, करैया की कार्यकत्री कमलेश एवं मधु भारती का मानदेय रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed