{"_id":"5c7ac81cbdec224e0121ec07","slug":"131551550492-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब 34 कुष्ठ रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब 34 कुष्ठ रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में चलाए गए कुष्ठ रोगी खोजो अभियान में स्वास्थ्य टीमों ने कुल 583 संभावित मरीजों को चिन्हित किया है। अभियान के तहत टीमों ने 386 को रेफरल स्लिप देकर जांच के लिए भेजा, जिनमें से जांच में पांच लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। अब जिले में 34 कुष्ठ रोगी हैं।
कुष्ठ रोग नियंत्रण के नोडल एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल ने बताया कि लोगों को अभियान चलाकर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। फिर घर -घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई। जांच में रोगी की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच मरीजों का नि:शुल्क इलाज शुरू किया गया है। उन्होंने बताया जिले में कुष्ठ रोगी खोजो अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया था।
इन टीमों की निगरानी के लिए विभागीय लोगों को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गई थी। अभियान में 583 संदिग्ध कुष्ठ रोगी खोजे गए, जिनमें से 386 लोगों की जांच कराई गई तो पांच को कुष्ठ की पुष्टि हुई। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 26 कुष्ठ रोगी इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। अब जिले में मात्र 34 कुष्ठ रोगी ही हैं। जिन्हें नि:शुल्क दवा दी जा रही है।