{"_id":"5c759335bdec22105574fb4e","slug":"131551209269-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 लाख रूपये से होगा सादाबाद के गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 लाख रूपये से होगा सादाबाद के गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। नगर के मुख्य बाजार में स्थापित गांधी पार्क का अब सौंदर्यीकरण होगा। इस पार्क के सौंदर्यीकरण पर करीब 27 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे, ताकि इस पार्क में लोगों को सुविधाएं मिल सकें और यह नगर की एक धरोहर के रूप में विकसित हो सके। नगर पंचायत ने सौंदर्यीकरण के प्रयासों को अमलीजाना पहनाना शुरू कर दिया है।
गौरतलब हो कि सादाबाद में मुख्य बाजार में बीआरसी के सामने बना गांधी पार्क काफी पुराने समय में स्थापित हुआ था, तब से लेकर इस पार्क में काफी असुविधाएं थीं। यहां स्थापित एक पुस्तकालय भी कभी लोगों की अध्ययन की रूचि को पूरी करता था, लेकिन वर्तमान में यह बीती बात हो गईं, लेकिन नगर की इस धरोहर को नगर पंचायत फिर से विकसित कराएगी। गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्यों के तहत गांधी पार्क में स्थापित गांधी प्रतिमा स्थल को बेहद खूबसूरत बनाया जाएगा। प्रतिमा के ऊपर छत, उसका बरामदा स्थापित किया जाएगा। यही नहीं, पार्क में कई तरह के वृक्ष लगाए जाएंगे।
लोगों के बैठने के लिए उचित प्रबंध होंगे। सबसे अहम बात यह कि गांधी पार्क में पुस्तकालय भी स्थापित किया जाएगा। झूला आदि भी स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल, नगर पंचायत 27 लाख रूपये से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण कराएगी। यह कार्य दो माह में पूरा किया जाएगा। इसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि उनका नगर के विकास पर पूरा ध्यान है। गांधी पार्क समय के हिसाब से लोगों की जरूरत है। नगर के इस एक मात्र पार्क को करीब 27 लाख रूपये से सहेजा और संवारा जाएगा।