फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हाथरस में घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

हाथरस में घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हाथरस में घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


समाज में छिपे हुए कुष्ठ रोगियों को खोज निकालने के लिए अब स्वास्थ्य महकमा 16 जुलाई से जिलेभर में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाएगा। अभियान के लिए शासन स्तर से हाथरस जिले को कुल 39 जिलों में शामिल किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर में बैठक भी हुई।

सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने कहा कि कुष्ठ रोग की प्रदेश में वार्षिक नए रोगी खोजदर व व्यापकता दर वर्ष 2006-07 से 2015-16 तक में कोई विशेष कमी नहीं हुई है। नए मिल रहे रोगियों में विकलांगतादर अपेक्षाकृत अधिक पाई गई है। नए रोगियों में अवयस्क रोगियों का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। इससे स्पष्ट की समाज में कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


उनमें विकलांगता का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। शासन स्तर से वर्ष 2018 तक कुष्ठ रोग को समाप्त करने की रणनीति है। विकास खंडों में आशा और स्थानीय पुरुष, स्वयं सेवक तथा शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी व स्थानीय पुरुष सेवक के दल घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी तलाश करेंगे। 14 दिवसीय यह अभियान 29 जुलाई को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ और जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत पाए गए संदिग्ध कुष्ठ पीड़ित व्यक्ति में कुष्ठ रोग की पुष्टि के लिए जांच एवं परीक्षण कार्य में चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सहयोग करेंगे। संदिग्ध कुष्ठ पीड़ित व्यक्ति में कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के उपरांत तत्काल एमडीटी प्रदान कर उपचार शुरू कर दिया जाएगा।


इस संबंध में चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक पदमाकर सिंह ने सीएमओ को निर्देशित किया है। बैठक में डीएमओ डॉ. मुकेश जौहरी, कृष्ण कुमार शर्मा के अलावा सभी ब्लॉकों से आए अधिकारी, कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed