{"_id":"59c00b024f1c1b32688b5418","slug":"131505757954-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक्ड ड्रिकिंग वाटर और वेजिटेबल ऑयल के नमूने लिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैक्ड ड्रिकिंग वाटर और वेजिटेबल ऑयल के नमूने लिये
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को नए जिला अभिहीत अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान आगरा रोड पर राहुल जनरल स्टोर फर्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आसपास के खाद्य कारोबारकर्ताओं में खलबली मची रही। खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार और मुनेंद्र सिंह राना और सुरेश कुमार ने राहुल जनरल स्टोर से गौरी ब्रांड के पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना और हनुमान ब्लैंडेड वेजिटेबल ऑयल का नमूना लिया गया।
जिला अभिहीत अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि सात दिन में सभी अपने खाद्य कारोबार के पंजीयन लाइसेंस बनवा लें और उसे उचित स्थान पर लगाएं। यदि इस अवधि के दौरान कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता बिना लाइसेंस पंजीयन के खाद्य कारोबार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ बिना लाइसेंस/ पंजीयन का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मुकद्दमा पंजीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन