फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कॉलेजों का खेल: पांच साल से नहीं ली अग्निशमन से एनओसी

कॉलेजों का खेल: पांच साल से नहीं ली अग्निशमन से एनओसी

Thu, 06 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों का खेल: पांच साल से नहीं ली अग्निशमन से एनओसी
अखिलेश वार्ष्णेय (हाथरस)।
विज्ञापन


अब अग्निशमन विभाग से मिलने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र में भी कॉलेज संचालक खेल कर रहे हैं। कोई फोटो स्टेट के जरिए उसे रिन्यूअल कर रहा है तो कोई स्कैन कराकर। हाथरस के तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह के शिकायती पत्र पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति ने गंभीरता दिखाई है।

कुलपति ने संबद्ध सभी स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और सचिव को पत्र जारी कर कॉलेजों में अग्निशमन व्यवस्थाएं करने और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह द्वारा विवि को पत्र के जरिए सूचित किया था कि हाथरस में काफी महाविद्यालयों द्वारा विगत पांच सालों में अग्निशमन विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया गया है, जबकि कतिपय महाविद्यालयों को छोड़कर शेष महाविद्यालयों द्वारा प्रत्येक दो साल बाद किसी न किसी विषय की मान्यता की जा रही है और अनाधिकृत रूप से अग्निशमन प्रमाण पत्रों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत को विवि कुलपति ने गंभीरता से लिया है और विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के संचालकों व प्रबंधकों को अपने अपने महाविद्यालयों में नियमानुसार जनहित में अग्निशमन व्यवस्थाएं कर अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर विश्वविद्यालय को 15 जुलाई तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।


विवि के कुलसचिव ने चेतावनी दी है कि यदि अनापत्ति प्रमाण पत्र विवि को उपलब्ध नहीं कराए जाते तो महाविद्यालय संचालक और प्रबंधकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालयों को दिए गए इस निर्देश से विवि ने अग्निशमन अधिकारी को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed