{"_id":"5c7593bdbdec22739b06b529","slug":"121551209405-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मुख्य डाकघर में इन-दिनों आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक डाकघर में आधार काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। वहीं एक कंप्यूटर खराब हो गया। इस कारण काम प्रभावित हुआ। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
बता दें कि इन-दिनों जिले के बैंकों और डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। सोमवार को डाकघर में लोगों ने वसूली का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा काटा था। इस कारण आधार कार्ड नहीं बन सके। मंगलवार को लोग डाकघर खुलने से पहले पहुंच गए।
जैसे ही डाकघर खुला तो आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान बारी को लेकर कुछ लोगों की डाक कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।