फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बिजली चोरी में प्रदेश में हाथरस टॉप-10 में

बिजली चोरी में प्रदेश में हाथरस टॉप-10 में

Mon, 01 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में प्रदेश में हाथरस टॉप-10 में

विज्ञापन
हेडिंग
बिजली चोरी में प्रदेश में टॉप टेन में हाथरस
क्रासर
45 प्रतिशत पर पहुंचा लाइन लॉस, घरेलू कनेक्शनों में चोरी अधिक
अफसरों को उदय योजना के तहत चोरी पर लगाम लगाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। हाथरस जिले की बिजली चोरी की गूंज शासन तक है। बिजली चोरी में हाथरस जिला टॉप दस 10 की सूची में शामिल है। लाइन लॉस भी 45 प्रतिशत के करीब है। इसे लेकर अफसर खासे परेशान हैं। बीते दिनों हुई बैठक में उदय योजना में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जल्द प्रवर्तन दल और लोकल टीमों की मदद से बड़े स्तर पर छापेमारी की जाएगी।
बता दें कि हाथरस जिले में 62 बिजलीघरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। अफसरों का साफ कहना है जिन इलाकों में जितनी बिजली जा रही है, उतना राजस्व आना चाहिए। जहां बिजली चोरी हो रही, वहां कटौती की जाए। तमाम कोशिशों के बावजूद लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व हासिल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

-----
प्रदेश के दस जिलों में हाथरस शामिल
पड़ोसी जिलों के अलावा हाथरस जिला प्रदेश में बिजली चोरी में टॉप दस की सूची मेें शामिल है। इस बात को विभागीय अधिकारी खुद स्वीकार कर रहे हैं। बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अफसरों ने बिजली चेारी रोकने के लिए उदय योजना के तहत अधिक से अधिक मीटर लगाने और क्षतिग्रस्त बंच कंडक्टर लाइन को बदलने की बात कही है। जब भी चोरी की सूचना मिले तत्काल छापेमारी की जाए। अब विभागीय अधिकारी अक्तूबर से बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शन में ज्यादा चोरी
बिजली चोरी घरेलू कनेक्शनों में अधिक हो रही है, क्योंकि एक मीटर घर के अंदर लगा हुआ तो दूसरा मीटर घर के बाहर लगा हुआ है। घरों के अंदर लगे मीटरों को परिसर से बाहर निकालने के साथ आर्मड केबल डालने के लिए कहा गया है।

-------
हाथरस जिला बिजली चोरी में टॉप 10 की सूची में शामिल है। उदय योजना के तहत बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाएगा। प्रवर्तन दल व लोकल टीमों की मदद से अक्तूबर से बड़े स्तर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
-प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता यूपीपीसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed