{"_id":"5ba53544867a557ec31fb3d2","slug":"121537553732-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी, एफडीआई के खिलाफ 28 को रहेगा हाथरस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी, एफडीआई के खिलाफ 28 को रहेगा हाथरस बंद
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैंपलिंग, ऑन लाइन की जटिलताओं के खिलाफ 28 सितम्बर को भारत बंद के साथ हाथरस बंद रहेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने घंटाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में दी। शहर अध्यक्ष मदन मोहन अपना वालों ने बताया कि विभागों की जटिलताओं के खिलाफ भारत वर्ष का खुदरा व्यापारी अत्यधिक संकट में है। व्यापार पूर्व वर्षों की तुलना में कम होता जा रहा है।
इन विभागों की जटिलताओं और कठिनाइयों का निदान कराने के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के नेतृत्व में भारत के प्रमुख नेताओं ने एकजुट होकर भारत बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पूरे देश के दवा व्यापारी भी 28 सितंबर को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने बताया कि 24 से 26 सितंबर को नगर और जिले के बाजारों का दौरा और जनसंपर्क करेंगे। 27 सितंबर की शाम छह बजे मशाल जुलूस मुख्य-मुख्य बाजारों से निकाला जाएगा।
28 सितंबर को भारत बंद के साथ हाथरस बंद एवं दोपहर 12 बजे व्यापार मंडल कार्यालय से डीएम कार्यालय तक सभी व्यापारी हाथों में तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री हरीशंकर वार्ष्णेय, नगर महामंत्री मोहन लाल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, अशोक कुमार, महेश चंद्र वर्मा, माधव सिंघल, अरुण माहेश्वरी, लिरिल सिंघल, राजकुमार अग्रवाल आदि थे।