{"_id":"5b9d518d867a557ebc194714","slug":"121537036685-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खींचने से पहले होगा बेस लाइन सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खींचने से पहले होगा बेस लाइन सर्वे
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना (जीपीडीपी) तैयार करने से पहले मिशन अंत्योदय के तहत बेस लाइन सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर जिला मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है। इस सर्वे की पूरा कराने की जिम्मेदारी डीडीओ को दी गई है। इस सर्वे के लिए शासन स्तर से तिथिवार कार्यक्रम बनाकर भेजा गया है। इस सर्वे को लेकर शासन स्तर से निर्धारित प्रारूप बनाकर भेजा गया है।
इस आधार पर ही जिले में बेसलाइन सर्वे होगा। सर्वे के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
सर्वे के लिए 16 सितंबर को सभी विकास खंडों में बीडीओ द्वारा सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, स्वयं सहायता समूहों के सक्रिय सदस्य को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी को सर्वे प्रारुप भी उपलब्ध कराया जाएगा।
26 सितंबर से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों से प्राप्त बेस लाइन सर्वे के भरे हुए आंकड़ों को ब्लॉक स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। वही सभी आंकड़ों का सत्यापन कर पोर्टल पर अपलोड भी किया जाएगा। डीडीओ ने सभी ब्लॉकों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं, ताकि बेस लाइन सर्वे का काम निर्धारित समयावधि में पूरा हो सके।