फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आचार संहिता ने अटकाया करवन नदी चौड़ीकरण का काम

आचार संहिता ने अटकाया करवन नदी चौड़ीकरण का काम

Tue, 07 May 2019 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता ने अटकाया करवन नदी चौड़ीकरण का काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट करवन नदी पुलिया के चौड़ीकरण में आचार संहिता ने रोड़ा लगा दिया है। आचार संहिता के चलते टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई है। इस कारण पुलिया का चौड़ीकरण अभी तक नहीं हो पाया है। जिसके कारण वाहन स्वामियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में वैसे आधा दर्जन से अधिक से ब्लैक स्पॉट प्वाइंट है। जिसमें चार ब्लैक स्पॉट प्वाइंट पर इस वर्ष पीडब्ल्यूडी द्वारा चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें अगसौली व खेमगढ़ी पर काम हो गया है। सोखना पुलिया पर चौड़ीकरण का काम तेजी के साथ चल रहा है। करवन नदी पुलिया के चौड़ीकरण का काम 111.16 लाख से होना है।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिया चौड़ीकरण को मंजूरी मिली तो आचार संहिता चौड़ीकरण को रोक दिया है। आचार संहिता हटने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। आने समय में राहगीरों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। एई जेसी अग्रवाल का कहना है कि आचार संहिता के चलते टेंडर प्रकिया शुरू नहीं हो पाई। अब आचार संहिता के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed