{"_id":"5cd08299bdec2207132d5b57","slug":"11557168793-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय लाभ के लिए तृतीया पर करें दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय लाभ के लिए तृतीया पर करें दान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर में अक्षय तृतीया का पर्व आज मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर खरीदारी का खास महत्व होता है। दान पुण्य भी विशेष फलदायी होता है। इसे अख या वैशाख तीज भी कहा जाता है। इसके लिए शहर के प्रमुख बाजार भी पूरी तरह तैयार हो गए हैं।
इस पर्व को भारतवर्ष के खास त्योहारों की श्रेणी में रखा गया है। इस दिन भगवान परशुराम का अवतार हुआ था। इसलिए अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस दिन अबूझ विवाह योग भी रहता है। इस दिन व्यापारी और खरीदारों को भी लाभ मिलेगा। खरीदारी और दान का विशेष महत्व इस पर्व को खास बनाता है। इस दिन सोना चांदी खरीदना भी अच्छा माना जाता है। गंगा स्नान भी कल्याणकारी होता है।
पंखा चावल, नमक, घी शक्कर, फल तथा वस्त्र दान करने के अलावा ब्राह्मणों को दान व भोजन कराना चाहिए। सत्तू खाना के भी परम्परा है। आज के दिन नवीन वस्त्र, शस्त्र, आभूषण आदि बनवाने के अलावा कोई नया कार्य शुरु करना लाभकारी होता है। आचार्य विनोद शास्त्री बताते हैं कि अक्षय तृतीया के मौके पअर दान कर अक्षय पुण्य कमाया जा सकता है। इस दिन सामर्थ्य के अनुसार अधिक दान करना चाहिए।
विज्ञापन
अख तीज पर रहेगी शादियों की धूम
हाथरस। जो लोग विवाह मुहूर्त को लेकर परेशान हैं, उनके लिए मंगलवार का दिन सबसे बेहतर है। अक्षय तृतीया पर अबूझ विवाह योग है, इसलिए सात मई को जिलेभर में शादियों की धूम रहेगी। शादी विवाह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मंगलवार को जगह जगह दूल्हे घोड़ियों पर सजे हुए दिखाई देंगे। सभी लॉज, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, मैरिज होम की बुकिंग पहले से हो चुकी है। बैंड बाजा और शहनाई वाले भी व्यस्त हैं।