{"_id":"5c8e8fd6bdec22142e749f77","slug":"11552846806-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों को पूरे दिन रहा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों को पूरे दिन रहा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद रविवार को यह भी उम्मीद लगी रही कि कांग्रेस आलाकमान जल्द ही यहां भी प्रत्याशी घोषित कर देगी। कई नामों की पूरे दिन चर्चा रही। खुद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित का भी यही कहना था कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशी घोषित कर देगी और पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट देगी, जोकि कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात्रि कांग्रेस आलाकमान ने अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी घोषित कर दिए। ऐसे में पूरे दिन कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद लगी रही कि पार्टी रविवार या सोमवार तक यहां भी उम्मीदवार घोषित कर देगी। यहां से कई नेता कांग्रेस की टिकट मांग रहे हैं।
वैसे पिछले 35 साल से यहां कांग्रेस जीत से वंचित है और वर्ष 1984 के बाद कोई चुनाव नहीं जीत पाई। ऐसे में कांग्रेसियों को यह उम्मीद है कि पार्टी किसी मजबूत व्यक्ति को टिकट देगी, जोकि कार्यकर्ताओं की पसंद का होगा और वह चुनाव जीतेगा भी।