{"_id":"5c76d934bdec224bc54ab3e3","slug":"11551292724-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 खंड प्रेरकों की सेवा समाप्ति की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 खंड प्रेरकों की सेवा समाप्ति की तैयारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में शौचालय निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। अब इसका खामियाजा खंड प्रेरकों को भुगतना होगा। ब्लॉक स्तर से फोटो अपलोडिंग में लापरवाही पर अब सभी खंड प्रेरकों की सेवा समाप्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने इस संबंध में नामित संस्था को भी इस लापरवाही से अवगत करा दिया है।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेसलाइन सर्वे में वंचित परिवारों के शौचालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण में एसबीएम की टीम द्वारा खासी लापरवाही बरती जा रही है। प्रत्येक ब्लॉक में फोटो अपलोडिंग के लिए तीन-तीन खंड प्रेरकों की तैनाती की गई है।
इसके बावजूद फोटो अपलोडिंग की प्रगति शून्य बनी हुई है। अब डीपीआरओ बनवारी सिंह ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने सभी डीपीआरओ को काम सुधारने और फोटो अपलोडिंग नहीं होने को लेकर सभी खंड प्रेरकों को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं इस मामले में स्पष्टीकरण भी देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ज्यादातर खंड प्रेरकों द्वारा अभी तक नोटिस की अनदेखी कर दी गई है। खंड प्रेरकों द्वारा स्पष्टीकरण देना तो दूर की बात रहा अभी तक फोटो अपलोडिंग की स्थिति में भी सुधार नहीं लाया गया है। डीपीआरओ ने इस संबंध में सभी खंड प्रेरकों की सेवा समाप्ति की तैयारी शुरू कर दी है और नामित संस्था को फोटो अपलोडिंग की प्रगति व दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की शिकायत भेज दी है। अब जल्द ही सभी खंड प्रेरकों की सेवा समाप्ति कर दी जाएगी।
खंड प्रेरकों द्वारा अपने कार्य में सुधार नहीं लाया जा रहा है। कई बार कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है, लेकिन अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिए गए हैं। अब सेवा समाप्ति के लिए नामित संस्था को भी लिखा जा रहा है।
-बनवारी सिंह, डीपीआरओ
12 खंड प्रेरकों को कारण बताओ नोटिस
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बेसलाइन सर्वे में वंचित परिवारों के एमआईएस एप्रूव्ड के सापेक्ष फोटो अपलोडिंग की प्रगति शून्य होने पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने 12 खंड प्रेरकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्लॉक हसायन, हाथरस, सहपऊ और सिकंदराराऊ के खंड प्रेरकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।