फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कम बारिश से धान-बाजरा पर मंडराया खतरा

कम बारिश से धान-बाजरा पर मंडराया खतरा

Sun, 30 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कम बारिश से धान-बाजरा पर मंडराया खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


जिले में पिछले 10 दिन से बारिश नहीं होने के कारण अब खरीफ की फसल पर इसका प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो अगर अगले कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो धान व बाजरा की फसलों पर सूखे का असर आना तय है। पहले से ही सूखा, ओलावृष्टि और आलू पर मंदी की मार से जूझ रहे किसान के सामने एक बार गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।

जिले में किसान पिछली फसलों में हुए नुकसान की भरपाई खरीफ सीजन में धान और बाजरा की फसल से करने की तैयारी में जुटा था। इसके लिए किसानों ने बड़ी संख्या में धान की पौध भी तैयार की थी, जिससे बारिश ठीक होने पर किसान अधिक से अधिक धान की रोपाई कर धान की अच्छी फसल प्राप्त कर घाटे से उबर सकें, लेकिन पिछले 10 दिनों से जिले में बारिश ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बारिश होती भी है तो सिर्फ बूंदाबांदी के बाद ही मौसम साफ हो जाता है, जिससे खरीफ की फसल में कोई लाभ नहीं हो रहा है। खरीफ सीजन में धान और बाजरा की अधिक पानी वाली फसलें हैं। इन फसलों में अधिक बारिश होने पर ही वृद्धि हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान-
धान की रोपाई तो कर दी है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की वृद्धि नहीं हो पाएगी, जिससे पैदावार भी अच्छी नहीं होगी। बारिश नहीं होना खरीफ की फसल के लिए काफी नुकसानदेह है।
- उमेश कुमार, किसान झींगुरा

खरीफ सीजन में धान और बाजरा की फसल के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। जहां रजवाहा आदि से पानी पहुंच जाता है, वहां तो फसल बच सकती हैं, लेकिन नलकूपों की सिंचाई से धान और बाजरा की फसल काफी महंगी और कमजोर हो जाएगी।

-राजकिशोर दीक्षित, किसान हाजीपुर

धान और बाजरा की फसल में वृद्धि तने में पानी पहुंचने से होती है, जबकि जिले में किसानों के पास ऐसे कोई संसाधन हैं ही नहीं, जिससे वह फौव्वारे से सिंचाई कर सकें। नलकूप और रजवाहा के पानी से फसल को बचाया तो जा सकता है, लेकिन औसत पैदावार अच्छी नहीं होती। आने वाले समय में बारिश अच्छी होने की उम्मीद हैं।
- डॉ. श्यौराज सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed