फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नई तैनाती न होने तक काम करेंगे सह समन्वयक

नई तैनाती न होने तक काम करेंगे सह समन्वयक

Thu, 06 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
नई तैनाती न होने तक काम करेंगे सह समन्वयक
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने आखिर बेसिक शिक्षा विभाग के बीईओ की मजबूरियों को समझा ही लिया। उन्होंने विभाग के सभी कार्यों को विधिवत रूप से संचालित रखने के लिए सह समन्वयकों से नई तैनाती न होने तक बीईओ कार्यालय में ही कार्य करने के निर्देश जारी किए हैं।

ज्ञात रहे कि बेसिक शिक्षा विभाग में जिले की सातों बीआरसी एवं दो यूआरसी कार्यालयों पर 32 शिक्षकों की सह समन्वयकों के रूप में तैनाती कर रखी है। यह तैनाती विभाग ने शासन की सभी योजनाओं को विकास खंडों में विधिवत रूप से संचालित कराने एवं विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कराई गई है। इन सह समन्वयकों की तैनाती विभाग में विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में पांच साल के लिए की जाती है।
विज्ञापन


इनका कार्यकाल पूरा होने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इनको इस पद से हटाकर विभागीय विद्यालयों में तैनात करने की मांग की। डीएम ने शिक्षकों के इस ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए बीएसए को इन सभी सह समन्वयकों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। बीएसए रेखा सुमन ने भी डीएम के आदेशों के बाद इन सह समन्वयकों को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीईओ ने जिलाधिकारी को बताया कि इनके तत्काल हटने से विभागीय कामकाज प्रभावित होंगे। वैसे भी शिक्षा सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तक वितरण, स्कूल ड्रेस वितरण, विद्यालयों की रंगाई-पुताई सहित विभागीय कामकाजों की जानकारी देते हुए सह समन्वयकों की नई तैनाती न होने तक कार्य करने के निर्देश दिए जाने की मांग की थी। इसे जिलाधिकारी ने विभागीय समस्याओं को देखते हुए स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed