फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रांसफार्मर से निकलने वाली सप्लाई के आधार पर विद्युत उपभोक्ता से लिया जाएगा बिल

ट्रांसफार्मर से निकलने वाली सप्लाई के आधार पर विद्युत उपभोक्ता से लिया जाएगा बिल

Tue, 29 Jan 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से निकलने वाली सप्लाई के आधार पर विद्युत उपभोक्ता से लिया जाएगा बिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। जिस ट्रांसफार्मर से जितनी बिजली सप्लाई दी जा रही है, उस हिसाब से बिजली का बिल वसूला जाएगा। ट्रांसफार्मरों पर लगे मीटरों को दुरुस्त किया जाएगा। इन मीटरों की लखनऊ से मॉनीटरिंग होगी। जो कर्मी बिजली चोरी को बढ़ावा दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

बता दें कि जिले में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इसकी गूंज शासन तक है। जिस बिजलीघर से जितनी सप्लाई उपभोक्ताओं को दी जा रही है, उस हिसाब से विभाग बिल वसूलेगा। बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगा पाने वाले जेई पर कार्रवाई की तलवार लटकेगी।
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर पर लगे मीटरों की अब लखनऊ से ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। परीक्षण खंड के अधिकारियों द्वारा शहर से देहात तक के सभी मीटरों को दुरुस्त किया जा रहा है। परीक्षण की भी सभी ट्रांसफार्मरों पर सीधी नजर है। जिस इलाके में अधिक बिजली चोरी होगी, उसकी रिपोर्ट निगम के अफसरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed