फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए सरकार को जगाएगा संघ

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए सरकार को जगाएगा संघ

Mon, 26 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए सरकार को जगाएगा संघ
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वयक बैठक अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर गैस्ट हाउस में हुई। बैठक में प्रान्तीय सामाजिक सदभाव प्रमुख अशोक ,विभाग प्रचारक अरेन्द्र,प्रांत संयोजक धर्मजागरण विनोद ,जिला संघ चालक राजेन्द्र मोहन मंचासीन रहे।

बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में 9 दिसम्बर को होने वाली भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु विशाल रैली के लिये कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आव्हान किया गया। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई। इस मौके पर प्रांतीय सामाजिक सदभाव प्रमुख अशोक ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था तो भगवान राम का भव्य मंदिर भी अयोध्या में ही बनेगा।
विज्ञापन


भव्य राम मंदिर का निर्माण करोडों हिन्दुओं की अस्था का सवाल है। हिन्दू आस्था के खिलाफ कोई भी षडयंत्र सफ ल नही होने दिया जायेगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो इसके लिये सरकार को जगाना होगा। विभाग प्रचारक अरेन्द ने कहा कि संघ ने विचारों के आधार पर विश्व को सामाजिकता का संदेश दिया। भारत में समतायुक्त, षोशण मुक्त समाज बनाना होगा। राष्ट्रविरोधी ताकतों से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की शाखा में आने वाला प्रत्येक नागरिक राष्ट्रभक्ति सीखता है। बैठक में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अलावा सेवा भा ती ,हिन्दू जागरण मंच ,विश्व हिन्दू परिषद ,विद्या भारती ,विद्या भारती पुरातन छात्र परिषद ,लघु उद्योग भारती ,विद्यार्थी परिषद सहित विविध संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed