{"_id":"5b9d4f3e867a557fee026230","slug":"111537036094-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री ने पहलवानों के साथ मिलवा कर किया दंगल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री ने पहलवानों के साथ मिलवा कर किया दंगल का शुभारंभ
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। 107 वे मेला श्री दाऊजी महाराज में आए प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने दंगल अखाड़े में पूजा अर्चना कर पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। दंगल संयोजक डॉ. अविन शर्मा, उमाशंकर शर्मा लार्ड साहब ने माला पहनाकर, गदा भेंटकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने मल्ल विद्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले गांव में एक बगीची होती थी, जिस पर कुआं बना होता था। उसी के पास एक अखाड़ा बना होता था, जिस पर गांव के युवा मल्ल विद्या का रियाज करते थे। उस गांवों की सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथ होती थी। परंपरा को बढ़ाते हुए कमियों को दूर करें। तभी भारत विश्व गुरू बनेगा।
अविन शर्मा के निमंत्रण पर मैं आया
हाथरस। मेरा हाथरस आने के लिए काफी मन था, लेकिन आज मेरा सौभाग्य है कि दाऊजी के जन्मोत्सव में शामिल हुआ हूं। में दंगल संयोजक अविन शर्मा के निमंत्रण पर हाथरस में आया हूं। कानून-व्यवस्था में सहयोग करें, कानून को अपने हाथ में नहीं लें। सभी पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर दंगल सह संयोजक, चौधरी श्याम सुंदर, सतेंद्र फौजदार, ललतेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, बनी सिंह पहलवान, अनुज चौधरी, पप्पन पहलवान, जीतू पहलवान, शेखर पहलवान, मुकेश पहलवान, करुआ पहलवान, मूला पहलवान, जेपी पहलवान, रामू पहलवान आदि थे।