फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सादाबाद में दवा की चार दुकानों पर छापे, 10 नमूने भरे

सादाबाद में दवा की चार दुकानों पर छापे, 10 नमूने भरे

Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में दवा की चार दुकानों पर छापे, 10 नमूने भरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। औषधि महकमे की मंडल स्तरीय टीम ने शनिवार को सादाबाद में चार दवा की दुकानों पर छापा मारा। इससे दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई। कई दवा विक्रेता अपनी दुकान बंद कर भाग गए। इन दुकानों पर कमियों को देख अफसर हैरान रह गए। कई दवाओं के नमूने इन दुकानों से भरे गए।

यह छापामार कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ ड्रग अलीगढ़ मंडल राकेश कुमारी राजपूत, अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, एटा के औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे और हाथरस के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने चलाया। टीम ने सादाबाद में देवेंद्र मोहन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से दर्द निवारक, एंटीबायोटिक और एक अन्य दवा सहित तीन दवाओं के नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन


कविता मेडिकल स्टोर से एक दवा और एक इंजेक्शन का नमूना लिया गया। अग्रवाल मेडिकल स्टोर से एक फेस क्रीम, कफ सीरप सहित तीन दवाओं के नमूने लिए गए। कृष्णा मेडिकल स्टोर सादाबाद से दो कॉस्मेटिक सामग्री साबुन और क्रीम के नमूने संग्रहीत किए। कुल मिलाकर टीम ने दवा और कॉस्मेटिक सामान के 10 नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दवाओं के बिल प्रस्तुत न करने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई। दुकानों पर कैशमीमो न मिलने, फ्रिज न होने, साफ सफाई न होने जैसी कई कमियां भी मिलीं, जिन्हें दूर करने के लिए नोटिस दिए गए। इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा।



धनिया, जलजीरा पाउडर और दूध के नमूने भरे
हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर और मैंडू से तीन खाद्य वस्तुओं के नमूने संग्रहित किए। इससे खाद्य कारोबारियों में खलबली रही। इन तीनों नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। डीओ देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने रामनगर कॉलोनी हाथरस से सुशील कुमार पुत्र कुंजीलाल के यहां से धनिया पाउडर, जलजीरा पाउडर का नमूना लिया। इसके अलावा अमरपुरघना मैंडू से सोमेश कुमार पुत्र श्यामपाल सिंह के यहां से मिश्रित दूध का नमूना भरा गया। इसकेे अलावा टीम सादाबाद एसडीएम के साथ गांव मांगरू स्थित एक सोड़ा फैक्ट्री पर पहुंची, जहां टीम को कुछ हाथ नहीं लग सका। टीम के पहुंचने से पहले ही मौजूद लोग वहां से भागने में सफल रहे। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार चौरसिया, बीएन कटियार, मुनेंद्र सिंह राना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed