फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   देर रात तक उमड़ रही थी श्रद्धालुओं की भीड़

देर रात तक उमड़ रही थी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 08 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
देर रात तक उमड़ रही थी श्रद्धालुओं की भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मुडिय़ा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व रविवार को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार को पूरे दिन शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन (मथुरा) में परिक्रमा के लिए रवाना होते रहे। देर रात तक मथुरा की तरफ जाने वाली ट्रेन, बसों और प्राइवेट वाहनों में जबर्दस्त भीड़ नजर आई। इन वाहनों के अंदर ही नहीं, बल्कि छतों तक यात्रियों की भीड़ सवार थी। फिजां में गूंज रहे गिरिराज महाराज के जयकारे भक्तों के उत्साह की गवाही दे रहे थे। देर रात तक भक्तों की रवानगी का यह क्रम जारी था। वाहनों में चढने के लिए मारामारी मची हुई थी।

मुडिय़ा पर गोवर्धन परिक्रमा का विशेष महत्व है। एक हफ्ते तक चलने वाले इस मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ते हैं। स्थिति यह है कि श्रद्धालुओं की भीड़ को गोवर्धन तक लाने-ले जाने के लिए रोडवेज को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी हैं। बावजूद इसके भीड़ की जरूरतें पूरी करने में रोडवेज के पसीने छूट गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पर्व से एक दिन पूर्व गोवर्धन परिक्रमा को जाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं की गोवर्धन रवानगी का क्रम देर रात तक अनवरत रूप से जारी था। कोई रोडवेज बस, कोई डग्गेमार वाहन तो कोई ट्रेन से परिक्रमा के लिए जा रहा था, जबकि हजारों की तादाद में भक्त निजी वाहनों से भी गोवर्धन रवाना हो रहे थे। शहर के कोने-कोने में गिरिराज महाराज के जयकारे गूंज रहे थे। श्रद्धालुओं में परिक्रमा को लेकर जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा था। बसों और ट्रेनों की छतों पर श्रद्धालुओं की जबर्दस्त भीड़ थी। भीड़ को संभालने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed