फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 bank close in hotspot area

हॉटस्पॉट ने 11 बैंकों पर लगवाए ताले

Tue, 09 Jun 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
11 bank close in hotspot area
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केसों के बाद जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग इलाकों में हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया गया है। आम लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसी के साथ जिले की 11 बैंक की ब्रांचों पर ताले लटक गए हैं। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं बैंक अधिकारी लोगों से बैंक मित्र के माध्यम से लेनदेन करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही डाकघर भी लोगों को घर बैठे दस हजार रुपये की राशि उपलब्ध करा रहा है। ताकि लोगों को में नकदी के लिए कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा सभी एटीएम को दुरुस्त रखने के एलडीएम ने निर्देश दिए हैं।

हाथरस जिले में 143 बैंक शाखाओं के अलावा करीब 96 एटीएम है । जो कि लोगों की जरूरत के अनुसार पहले से ही कम हैं। इसी बीच हॉटस्पॉट ने और मुश्किलें खड़ी कर दी है । जिले की 11 बैंकों पर ताले लटक गए हैं । जिसमें सादाबाद सिकंदराराऊ पुर्दिलनगर हाथरस की बैंक के शामिल हैं । केनरा बैंक की एक, पंजाब नेशनल बैंक की तीन, यूबीआई की एक, एचडीएफसी की एक, सिंडिकेट की एक सहित कुल 11 बैंकों की ब्रांच बंद हैं। इस कारण लोगों को नकदी आदि के लिए काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इसी बीच एलडीएम ने लोगों से बैंक मित्र की मदद से लेनदेन करने की अपील की है । क्योंकि जिले में 281 बैंक मित्र वर्तमान में तैनात हैं। इस बीच डाकघर ने लोगों को राहत प्रदान की है। डाकघर द्वारा व्यक्ति का किसी भी बैंक में खाता है। यदि खाते से आधार लिंक है तो घर बैठे पोस्टमैन की मदद से दस हजार की नकदी उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि लोगों को नकदी मिल सके। इस मामले में एलडीएम कार्तिक कुमार का कहना है कि हॉटस्पॉट के चलते जिले की करीब 11 बैंकों की ब्रांच बंद हैं। ऐसे लोग बीसी की मदद से लेन देन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed