{"_id":"6794def4bed0432c76045d3a","slug":"109-youths-participated-in-the-four-kilometer-race-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार किमी की दौड़ में 109 युवाओं ने लिया भाग, अवधेश-अनिल और विवेक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार किमी की दौड़ में 109 युवाओं ने लिया भाग, अवधेश-अनिल और विवेक ने मारी बाजी
Sat, 25 Jan 2025 06:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2025 06:24 PM IST
सार
प्रतियोगिता किसान नेता गिरेंद्र चौधरी और उनके बेटे यथार्थ चौधरी ने कराई। जिसमें गांव पुसैनी के अवधेश ने पहला स्थान पाया। गांव मथू के अनिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सादाबाद के विवेक ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विजेता ट्रॉफी के साथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद के बिसावर बस स्टैंड से रदोई मार्ग पर होते हुए बिसावर शीतगृह तक चार किमी की दौड़ प्रतियोगिता 25 जनवरी को कराई गई। इसमें क्षेत्र के 109 युवाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता किसान नेता गिरेंद्र चौधरी और उनके बेटे यथार्थ चौधरी ने कराई। जिसमें गांव पुसैनी के अवधेश ने पहला स्थान पाया। गांव मथू के अनिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सादाबाद के विवेक ने तीसरा स्थान पाया। तीनों विजेताओं को मेडल व नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा शेष सभी 106 प्रतिभागितयों को पांच-पांच सौ रुपये सम्मान के तौर पर दिए गए।
विज्ञापन
विधायक बोले- युवाओं के लिए बनवाया जाएगा स्टेडियम
सादाबाद विधायक ने कहा कि सादाबाद में युवाओं के लिए स्टेडियम बनवाया जाएगा। जल्द ही इसे लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। युवा नेता यथार्थ चौधरी ने कहा कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के युवाओं की मांग पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। किसान नेता गिरेंद्र चौधरी ने मौजूद सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता में अतिथि सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह, डींग विधायक डॉ. शैलेंद्र, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, उम्मेद सिंह प्रधान, रालोद जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, अशोक, बिसावर प्रधान प्रतिनिधि जगवेंद्र चौधरी, विजयपाल सिंह, विनोद उर्फ गुड्डू भैया, अमित प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, भूरा पहलवान, रूपेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, केशव चौधरी, धर्मवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।