फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   108 ambulance stood, picked up the phone, maternal deaths

108 एंबुलेंस खड़ी रही, फोन नहीं उठाया, प्रसूता की मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:57 PM IST
हाथरस
हाथरस Updated Sun, 18 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance stood, picked up the phone, maternal deaths
प्रसूता की मौत को लेकर सीएचसी का घेराव करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 108 और 102 एंबुलेंस सेवा की लाचार तस्वीर रविवार तड़के देखने को मिली। एंबुलेंस के अभाव में हाथरस जिले के कस्बा सहपऊ की सीएचसी में महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्भाग्य की बात तो यह रही कि दोनों एंबुलेंस मौके पर खड़ी हुईं थीं, लेकिन कई बार प्रयास के बावजूद लखनऊ में फोन रिसीव नहीं हुआ। वहां से रेस्पांस न मिलने के कारण एंबुलेंस के पहिये थमे रहे और एक घंटे तड़पने के बाद महिला की मौत हो गई। प्रसूता की मौत से गुस्साई भीड़ ने रविवार सुबह सीएचसी का घेराव कर खूब     हंगामा किया। 
विज्ञापन

सहपऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी रतन सिंह मेहनत-मजदूरी करता है।

वह जहारवीर बाबा के दर्शन के लिए गया हुआ था। उसकी पत्नी विनीता (30) को शनिवार शाम को प्रसव पीड़ा हुई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। रतन के भतीजे मदन ने बताया कि तड़के तीन बजे एएनएम ने परिजनों से कहा कि विनीता की तबियत ज्यादा खराब है, इसे हाथरस ले जाओ। इस पर मदन और अन्य परिजनों ने 108 सेवा के लिए लखनऊ फोन लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी परिसर में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा की दो गाड़ियां खड़ी हुई थीं। कई बार कॉल करने की बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर परिजन अपने वाहन की व्यवस्था में जुट गए। सवा चार बजे इन लोगों ने गांव फोन कर एक गाड़ी का इंतजाम किया। गाड़ी में बैठाने के लिए परिजन विनीता को बाहर ला ही रहे थे कि बरामदे में उसकी डिलीवरी हो गई। इस दौरान काफी ब्लीडिंग भी हुई। विनीता ने बेटे को जन्म दिया। प्रसूता को गाड़ी में बैठाकर परिजन हाथरस के लिए चले ही थी कि उसने दम तोड़ दिया।


प्रसूता की मौत की सूचना पर सुल्तानपुर के ग्रामीण एवं उसके परिजनों ने सीएचसी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण अस्पताल कर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका यह भी कहना था कि सीएचसी पर रात में कोई डॉक्टर तैनात नहीं रहता। कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई एवं भीड़ को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed