{"_id":"5b2fe0684f1c1b644d8b85a6","slug":"101529864296-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
जलकल संस्थान के निकट पिछले तीन दिन से पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। शहर में भी कई जगह पानी सप्लाई की लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं जिससे पानी रिसता रहता है। प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी नाली में बह रहा है।
स्थानीय वीरेंद्र सिंह ठाकुर, गिरधारी लाल, सोनू गौतम, सतीश बघेल का कहना है कि पेयजल आपूर्ति की लाइन पिछले तीन दिन से क्षतिग्रस्त है। हजारों लीटर पानी हर रोज बर्बाद हो रहा है। क्षतिग्रस्त लाइन के संबंध में जलकल संस्थान के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
जलकल संस्थान के जेई नंदकिशोर का कहना है सोमवार को लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी। शहर की अन्य लीकेज भी जल्द ही बंद करा दी जाएंगी।