फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   100 rupees shoes sent to customer from `5200

5200 रुपये लेकर ग्राहक को भेजे 100 रुपये के जूते

Wed, 05 Jul 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 05 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
100 rupees shoes sent to customer from `5200
पुलिस हिरासत में कॉल सेंटर संचालक। - फोटो : amar ujala
हाथरस गेट पुलिस ने सोमवार देर रात मोहल्ला सिद्धार्थनगर में चल रहे ओम टेलीकॉम सेंटर के तीनों संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के ताल कुकर इलाके रहने वाले अमित प्रमानिक ने हाल ही में ओम टेलीकॉम सेंटर पर उनके साथ फर्जीवाड़ा कर हजारों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। अमित ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस को यह बताया था कि एक मई को उसके पास कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को एक नामचीन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि एक विशेष ऑफर के तहत लकी ग्राहक अमित को 5200 रुपये में नामचीन कंपनी के ब्रांडेड जूते, ब्रांडेट ट्रैक सूट, मोबाइल फोन आदि मिल सकते हैं। अमित को सौदा ठीक लगा और उसने हां कर दी। पार्सल 13 जून को अमित के यहां पहुंचा। इस पार्सल को खोलने से पहले डाकिये ने पेमेंट ले लिया और चला गया।
विज्ञापन


पार्सल को इस तरह पैक किया गया था कि अमित को उसे खोलने में 15 मिनट लग गए। पार्सल देख उसकी आंखे फटी रह गईं। इसमें रद्दी, थर्माकॉल के अलावा महज 100 रुपये कीमत के जूते थे। घर के बाहर देखने पर अमित को डाकिया कहीं दिखाई नहीं दिया। पिता ने अमित को समझाया लेकिन ठगी का शिकार होने के बाद परेशान अमित ने शिकायत करने की ठान ली। वह शिकायत करने हाथरस तक आ पहुंचा। यहां पहले वह ओम टेलीकॉम सेंटर पहुंचा, जहां उसने अपनी आंखों से फर्जीवाड़े की हकीकत देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे लालच भी दिया लेकिन उसने तो ठगों को सबक सिखाने की ठानी थी। पुलिस को लिखित शिकायत देकर अमित अपने घर चला गया। उधर, शिकायत पर कोतवाल जेएस पंवार ने सोमवार शाम को छापा मार दिया। मौके से कॉल सेंटर संचालकों नरेश पुत्र वीरेश सिंह राघव निवासी तमनागढ़ी, सोनू पुत्र अशोक निवासी चौबे वाला महादेव और मिथुन पुत्र महेंद्र निवासी ढकपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।


कोतवाल जेएस पंवार ने बताया कि आरेापी सिद्धार्थनगर में कंप्यूटर सेंटर का बोर्ड लगाकर कॉल सेंटर चला रहे थे। मौके से पुलिस ने बुकिंग के बाद डाकखाने जाने के लिए रखे 14 तैयार पार्सल, 38 जोड़ी जूते, 18 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप, सात     मोबाइल चार्जर, लैपटॉप चार्जर, डाटा केबल, इंक पैड, दो मोहर और कॉल सेंटर का रिकॉर्ड मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही दूसरे कॉल सेंटरों पर छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed