फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   10 percent discount on Rajdhani bus fares

Hathras News: राजधानी बसों के किराये में 10 फीसदी की छूट

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 percent discount on Rajdhani bus fares
परिवहन निगम की ओर से कुछ समय पहले चलाई गईं राजधानी बसों के किराये में 10 फीसदी की छूट दे दी गई है। हाथरस से लखनऊ व दिल्ली के लिए संचालित होने वाली राजधानी बसों का किराया अब सामान्य बसों के बराबर कर दिया गया है।
विज्ञापन





हाथरस डिपो से हर रोज रात 10 बजे लखनऊ के लिए एक राजधानी बस का संचालन होता है। लखनऊ से भी रात 10 बजे हाथरस के लिए एक राजधानी बस का संचालन किया जाता है। इसके साथ ही सुबह छह बजे हाथरस डिपो से एक राजधानी बस दिल्ली के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन



इन बसों का किराया आम बसों से 10 फीसदी अधिक था। इस कारण यात्री इन बसों में बैठने से बचते थे। रोडवेज को नुकसान होता था। स्टेशन प्रभारी हाथरस डिपो वीरी सिंह ने बताया कि अब राजधानी बसों का किराया भी सामान्य बसों के बराबर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





अब तक हाथरस से लखनऊ के लिए राजधानी बस में 646 रुपये किराया देना होता था। अब छूट के बाद यात्रियों को 595 रुपये किराया लखनऊ के लिए देना होगा। दिल्ली के लिए राजधानी बस में अब तक 323 रुपये किराये के देने होते थे। अब 300 रुपये देय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed