{"_id":"5e0a57fd8ebc3e87ac772df0","slug":"1-5-lakh-fraud-on-the-name-of-job-in-railway-sikandhra-rahu-news-ali222778899","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकरी दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख पचास हजार रुपये।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकरी दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख पचास हजार रुपये।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
कोतवाली के गांव देवर पनाखर निवासी युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मेरठ के दो लोगों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गांव निवासी श्याम देव ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह 2018 में मेरठ में रेलवे की परीक्षा देने गया था। वहां चाय की दुकान पर उसे मेरठ निवासी जीवानंद मिला। उसने कहा कि मेरे परिचित तुम्हारी रेलवे मे नौकरी लगवा देंगे। वो हमें मेरठ के ही रहने वाले अनिल सिंघल के पास ले गया। उसने नौकरी के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। सौदा चार लाख में तय हो गया। डेढ़ लाख रुपये एडवांस ये लोग सिकंदराराऊ आकर ले गए। जब नौकरी नहीं लगी पैसे वापस मांगे तो अनिल सिंघल ने गालियां देते हुए धमकी दी और कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। युवक ने बताया कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने सिकंदराराऊ कोतवाली गया तो वहां उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बाद में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई।