फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Maiden's death in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Sun, 02 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 02 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Maiden's death in suspicious circumstances
death - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़री में रविवार को संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। उसकी लाश घर के कमरे में फ र्श पर मिली। युवती पिछले कई दिन से बीमार थी। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से शनिवार शाम डिस्चार्ज होेकर घर पहुंची थी। परिजन बीमारी से मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़री निवासी महेश की बेटी सुनीता (22) को पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त आ रहे थी। परिजनों ने शुक्रवार को उसे सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां पर जांच में उसे डायरिया की पुष्टि हुई थी। हालत में सुधार होने पर शनिवार शाम को डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था। रविवार सुबह वह कमरे में लेटी थी। करीब 11 बजे वह कमरे के फर्स पर मृत मिली।
विज्ञापन


परिजनों के चीखपुकार मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि बीमारी के चलते सुनीता की मौत हुई है। उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने युवती के  फ ांसी लगाकर अत्महत्या करने की बात कहते हुए 100 नंबर पर फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। मृतका के पिता ने बीमारी से मौत होना बताया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने पर युवती की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed